Posts

महाराष्ट्र: आज उद्धव कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री बनेंगे अजित पवार, 36 मंत्री लेंगे शपथ

Image
महाराष्ट्र: आज उद्धव कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री बनेंगे अजित पवार, 36 मंत्री लेंगे शपथ न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई  Updated Mon, 30 Dec 2019 09:31 AM IST     उद्धव ठाकरे-अजित पवार (फाइल फोटो)  - फोटो : Facebook महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महा अघाड़ी सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद आज पहला कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसी बीच खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके नाम को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी हालांकि किसी भी पार्टी ने स्पष्ट तौर पर उनके नाम की घोषणा नहीं की थी। इससे पहले माना जा रहा था कि अजित उद्धव ठाकरे के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। उनके अलावा 36 नए मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह कहकर मुद्दे को हवा देना का काम किया था कि एनसीपी कार्यकर्ता अजित पवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। उद्धव ने 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में मुख्य...

नागरिकता कानून: हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी येदियुरप्पा सरकार

Image
नागरिकता कानून: हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी येदियुरप्पा सरकार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू  Updated Sun, 22 Dec 2019 12:27 PM IST     बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)  - फोटो : Facebook देशभर में लगातार नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। कर्नाटक के मंगलूरू में 19 दिसंबर को इस कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे थे। यह प्रदर्शन उग्र हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थे। राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। इसके अलावा हिंसा की जांच की जाएगी।   ANI ✔ @ANI Karnataka Chief Minister B S Yediyurappa has announced Rs 10 lakh each as compensation to the families of the two people who died during protests in Mangaluru on December 19. # CitizenshipAmendmentAct (file pic) 562 11:15 AM - Dec 22, 2019 Twitter Ads info and privacy 228 people are talking about this मामले की जांच की प्रकृति ...

लगने लगे पोस्टर- कहीं भी जन्मा हो बच्चा, 2500 में बन जाएगा दिल्ली के अस्पताल का प्रमाणपत्र! न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 28 Dec 2019 01:30 PM IST

Image
लगने लगे पोस्टर- कहीं भी जन्मा हो बच्चा, 2500 में बन जाएगा दिल्ली के अस्पताल का प्रमाणपत्र! न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)  Updated Sat, 28 Dec 2019 01:30 PM IST     दीवारों पर चिपके पोस्टर  - फोटो : अमर उजाला नागरिकता कानून बनते ही फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का झांसा देकर लोगों को फंसाने वाला गिरोह सक्रिय है, जिसने खुलेआम पोस्टर भी लगवा दिए हैं। जिस पर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संपर्क करने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। यह जन्म प्रमाणपत्र 2500 रुपये में बनवाने की बात कही गई है। अमर उजाला को इस पूरे मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि देश में किसी भी जगह बच्चे का जन्म होने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली के अस्पताल से बनवाने की बात कहकर लोगों को फंसाया जा रहा है। हरियाणा सोनीपत शहर के लोगों ने इस तरह के पोस्टर देखकर उन पर आपत्ति जताई है और इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही है। शहर में वीरवार की रात को सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगे हुए मिले, जिनपर लिखा हुआ था कि जन्म प्रमा...